RAJASTHAN ASSEMBLY ELECTION 2018... AN APPEAL BY LEKHAK AGARWAL (WRITER)
मेरे प्यारे राजस्थानवासिओं,
सादर जय हिन्द
वंदे मातरम ।।
लेखक अग्रवाल की कलम
से
सबकी सुने ,सबको जाने,निर्णय अपने मन का माने ||
सबकी सुने ,सबको जाने,निर्णय अपने मन का माने ||
मेरी आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस ब्लॉग की प्रत्येक लाइन पूरी पढ़े:-
जैसा की आप
सबको विदित है
कि कल दिंनाक
७ दिसंबर २०१८
को अपने राजस्थन
राज्य में चुनाव
होने जा रहे
है जिसमे आपके
द्वारा दिया गया
वोट ही आगे
आने वाले ५
सालो के राजस्थान
की रूप
रेखा को तैयार
करेगा अतः सर्वप्रथम
आपसे अपील करता
हूँ कि सर्वप्रथम मतदान
अवश्य करे एवं
दुसरो को भी
करने के लिए
प्रेरित करें।
मै कुछ मुद्दों
पर आपका ध्यान
जरूर आकर्षित करना
चाहूंगा जिनको ध्यान में
रखकर ही आप
मतदान करे जो
कि इस प्रकार
है:-
१. सबसे पहले
तो जो पार्टी
आपकी मूलभूत समस्याएं
जैसे कि रोटी,
कपडा और मकान का
ध्यान रखे तथा
जो सरकार आपको
आपकी इन तीनो
मूलभूत सुविधाओं को प्रदान
करे उसी पार्टी
को वोट दे।
उसके बाद निम्न
मुद्दों पर अवश्य
ध्यान दें|
२.राजस्थान राज्य में कितने शहरो में एवं कितने गाँवों में लोगो के पास नियमित पेयजल की आपूर्ति हुई ?
३. राजस्थान राज्य में
कितने शहरो में
और कितने गाँवों
में किसानो के
पास बिजली की
आपूर्ति हुई एवं
कितने घण्टे हुई
?
४. हम सबका
भरण पोषण करने
वाले कितने किसानो
को सस्ती दर
पर खाद बीज
उपलब्ध हुए ?
५. अगर किसानो
को सभी सुविधाएं
मिल रही है
तो राज्य का
किसान आत्महत्याएं करने
पर क्यों मजबूर
है?
६. राजस्थान राज्य में
कितनी जगह छोटे
छोटे गाँव शहर
कि मुख्य सड़को
से जुड़े ?
७. राजस्थान राज्य के
विद्यार्थियों के शैक्षणिक
स्तर में कितना
सुधार हुआ ?
८. राजस्थान राज्य में
पिछले ५ सालों
क़ानून व्यवस्था का
क्या हाल रहा
?
९. राजस्थान राज्य में
मेडिकल की पढाई
कर रहे विद्यार्थियों
के लिए कितने
मेडिकल कॉलेज की घोषण
हुई एवं उनमे
से कितने खुले
?
१०.चूकिं राजस्थान राज्य
एक कृषि प्रधान
राज्यों की श्रेणी
में आता है
अतः ऐसे में
वर्तमान सरकार ने पशुपालन
एवं डेयरी उद्योग
का कितना विकास
किया?
११. राजस्थान राज्य में
कितने लोगो को
रोजगार मिला और
अभी हाल ही में अलवर के ४ युवको
द्वारा रोजगार के अभाव
में आत्महत्या
करने से तो
आप सभी भली
भांति परिचित होंगे
ऐसे में रोजगार
क्यों नहीं मिला
एवं उसके पीछे
क्या क्या कारण
रहे एवं सरकार
रोजगार देने में
क्यों विफल रही
उस पर भी
अवश्य विचार करें?
१२. राजस्थान राज्य में
कितने लोगो को
खेल एवं स्पोर्ट्स
की प्रतियोगिताओं में
नेशनल लेवल और
इंटरनेशनल लेवल पर
चयन हुआ एवं
योग्य एवं प्रतिभावान
खिलाड़िओ को कितनी
सुविधाएं राजस्थान सरकार द्वारा
प्रदान की गयी
?
१३. राजस्थान राज्य में
सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओ से
कितने लोगो को
रोजगार मिला एवं
कितनी परीक्षाएं रद्द
करनी पड़ी और
कितनी परीक्षाएं पुनः
आयोजित करवानी पड़ी जिससे
विद्यार्थियों को कितनी
मानसिक पीड़ा झेलनी
पड़ी ?
१४. वर्तमान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य में
वन एवं पर्यावरण
संरक्षण पर कितना
कार्य हुआ ?
१५. वर्तमान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य में प्रदुषण मुक्त राजस्थान बनांने
के क्या उपाय
किये ?
१६. राजस्थान राज्य में
आपदा प्रबंधन की
स्थिति एवं प्राकृतिक
आपदाओं से निपटने
के क्या क्या
उपाय किये गए
?
१७. राजस्थान राज्य में
राज्य सरकार द्वारा
पर्यटन उद्योग विकसित करने
के लिए क्या
क्या उपाय किये
गए ?
१८. राजस्थान राज्य में
व्यापार जगत को
बढ़ावा देने के
लिए व्यापारी वर्ग
को क्या क्या
सुविधाएं दी गयी
एवं राजस्थान से
विदेशो में एक्सपोर्ट
में कितने प्रतिशत
की वृद्धि हुई
एवं राज्य में
कितना विदेशी निवेश
हुआ जिससे रोजगार
के अवसर बढ़े
या नहीं ?
१९. वर्तमान सरकार राजस्थान
राज्य में भ्रष्टाचार
को कितने हद
तक काबू कर
सकीं?
२०.राजस्थान राज्य में
महिला सुरक्षा की
क्या हालात है
एवं महिला एवं
बाल विकास कल्याण
के क्या क्या
कार्यक्रम वर्तमान सरकार ने
आयोजित किये एवं
उससे किस किस
को लाभ हुआ?
२१. वर्तमान
सरकार राजस्थान राज्य
में पिछले पांच
सालो में हुई
अनिश्चित कालीन राज्य कर्मचारियों
की हड़तालों से
किस हद तक
निपटने में सक्षम
भी रही या
केवल जो वादे
करके हड़ताल समाप्त
करवाई उनका राज्य
कर्मचारियों से वार्ता
के बाद कोई
निष्कर्ष भी निकला
एवं उनकी समस्याओ
को किस हद
तक समझा एवं
सुना गया ?
अतः मेरी लेखक
अग्रवाल सुपुत्र समाजसेवी ललित
कुमार जी अग्रवाल
की आपसे करबद्ध
प्रार्थना है कि
एक बार उपरोक्त
समस्याओं पर अवश्य
विचार करे एवं
धर्म जाति एवं
परिवार वाद से
ऊपर उठे एवं
राष्ट्र हित में
उसके पश्चात ही
अपने स्वविवेक से
मतदान करे..
भारत माता की जय
छोड़कर अपने सारे काम ,चलो पहले कर के आये मतदान ||
भारत माता की जय
छोड़कर अपने सारे काम ,चलो पहले कर के आये मतदान ||
आपसे प्रार्थनाकर्ता
लेखक अग्रवाल
सुपुत्र समाजसेवी ललित कुमार
जी अग्रवाल
ब्यावर (राजस्थान)
Mob. No. +91-94686-97222
Comments
Post a Comment